,

धनबाद में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेस वार्ता…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए भारत में सतर्कता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 28 जून को जिले के 1,976 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इनमें 1,873 स्थायी बूथ, 79 ट्रांजिट बूथ, 16 मोबाइल टीमें और 8 सदस्यीय विशेष टीम शामिल हैं। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए 392 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दवा की उपलब्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिले में 137 सब-डिपो बनाए गए हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून को सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनबाद सदर से उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे।

प्रेस वार्ता में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. दीपक कुमार तथा डीपीएम प्रतिमा कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports