,

DhanbadNews:ईसीआरकेयू की विशेष बैठक धनबाद में आयोजित, रेलकर्मियों के मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी

JP Bharat Shareधनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) धनबाद मंडल की विशेष बैठक शनिवार को ईसीआरकेयू वन शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, रेलकर्मियों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव शामिल हुए। बैठक…

JP Bharat Share

धनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) धनबाद मंडल की विशेष बैठक शनिवार को ईसीआरकेयू वन शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, रेलकर्मियों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन केंद्रीय सहायक महामंत्री सह डिविजनल कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश ने किया।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी बी.के. सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष तथा एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ.पी. शर्मा सहित कई केंद्रीय एवं मंडलीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी शाखाओं के सचिवों और पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि धनबाद मंडल में प्रशासन द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए रेलकर्मियों पर तानाशाहीपूर्ण तरीके से काम का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे अधिक परेशानी रनिंग स्टाफ और ट्रैक मेंटेनरों को झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा रेल आवासों की बदहाल स्थिति, बिना कारण स्थानांतरण, छोटी-छोटी बातों पर चार्जशीट, कार्य समय का स्पष्ट रोस्टर नहीं होना तथा कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद की स्थिति पैदा करना भी गंभीर समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर ईसीआरकेयू मंडल स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी और मंडलीय कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने रेलकर्मियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठन के बैनर तले होने वाले आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में ईसीआरकेयू के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी रंजीत राय एवं बी.एन. सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में अजय कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार साव, पी.के. सिन्हा, बी.के. साव, एन.के. खवास, आर.के. सिंह, ए.के. दास, सरयू प्रसाद, एम.पी. महतो, आर. प्रसाद, पी. सिंह, विशाल कुमार पासवान, रंजीत कुमार यादव, रविंद्र कुमार रवानी, दीनबंधु कुमार, बिमान मंडल, अजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार गोप, मो. इजहार आलम, सी.एस. प्रसाद, दिलीप कुमार, परमेश्वर कुमार, रुपेश कुमार और एस. चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports