,

Dhanbadnews:15वीं धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, आरना, अवि अक्षज प्रेमित और दिया सेन ने जीते पांच-पांच स्वर्ण पदक

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन (DDSA) के तत्वावधान में आयोजित 15वीं धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का सफल समापन रविवार को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के स्विमिंग पूल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और तैराकी प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन (DDSA) के तत्वावधान में आयोजित 15वीं धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का सफल समापन रविवार को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के स्विमिंग पूल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और तैराकी प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ पांडेय एवं क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्या शर्मिला सिन्हा ने किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धनबाद के बच्चों में तैराकी के प्रति बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि जिले में खेल प्रतिभाओं का भविष्य उज्ज्वल है।

डीडीएसए के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली तैराकों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना है।

प्रतियोगिता में आरना अग्रवाल, अवि अक्षज प्रेमित और दिया सेन ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच-पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं अंकित राज ने चार स्वर्ण और एक रजत, जबकि नमन महाजन ने चार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसके अलावा निवान अग्रवाल, शौर्य, समर प्रताप सिंह, आख्यान वर्मा, दिवांशी, दिव्यांशी, गीतिशा सिन्हा और स्पर्श नंदन ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वरुणी ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शिवम अग्रवाल, डॉ. नीलम बाला, अंजनी कुमारी, प्रेरणा सहाय और कृष्ण किशोर सहाय सहित कई विशिष्ट अतिथि एवं प्रायोजक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संतोष सिंह, कंचन सिंह, कुणाल किशोर, पप्पू सिंह, हिमांशु डोकानिया, आलोक अग्रवाल, अमित कुमार प्रेमित एवं डॉ. नीलम बाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसोसिएशन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 24 से 26 जुलाई 2026 तक रांची के खेलगांव स्विमिंग पूल में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवा तैराकों के लिए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports