, ,

मातृसदन अस्पताल विवाद का शांतिपूर्ण समाधान, विधायक रागिनी सिंह की पहल से बनी सहमति

JP Bharat Shareझरिया: झरिया 4 नंबर स्थित मातृसदन अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच चल रहे विवाद का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से हो गया। मामले के समाधान के लिए स्थानीय लोगों के अनुरोध पर विधायक रागिनी सिंह अस्पताल पहुंचीं और दोनों पक्षों से विस्तार से चर्चा…

JP Bharat Share

झरिया: झरिया 4 नंबर स्थित मातृसदन अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच चल रहे विवाद का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से हो गया। मामले के समाधान के लिए स्थानीय लोगों के अनुरोध पर विधायक रागिनी सिंह अस्पताल पहुंचीं और दोनों पक्षों से विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने पहले अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों से अलग-अलग बातचीत की, इसके बाद संयुक्त बैठक आयोजित कर आपसी संवाद और सहमति के जरिए विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया। चर्चा के बाद दोनों पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से समाधान पर सहमत हुए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का समाधान आपसी विश्वास, सहयोग और संवाद से संभव है। उन्होंने अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी संस्थाओं के महत्व पर जोर देते हुए सभी पक्षों से भविष्य में बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।

विवाद सुलझने के बाद स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया। मौके पर अस्पताल प्रबंधन, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports