,

एसआईआर-2026 में लापरवाही पर 23 वॉलिंटियर्स को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

JP Bharat Shareधनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वाले 23 वॉलिंटियर्स को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित वॉलिंटियर्स को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 30 जून…

JP Bharat Share

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वाले 23 वॉलिंटियर्स को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित वॉलिंटियर्स को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान वॉलिंटियर्स को संबंधित बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए उन्हें पहले से प्रशिक्षण भी दिया गया था।

जिला प्रशासन के अनुसार, हेल्प डेस्क मैनेजर द्वारा दूरभाष से संपर्क करने पर 23 वॉलिंटियर्स अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद नहीं मिले। इसे निर्वाचन कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना गया है।

नोटिस प्राप्त करने वालों में निरसा विधानसभा क्षेत्र के 6, धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 15 और झरिया विधानसभा क्षेत्र के 2 वॉलिंटियर्स शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports