,

धनबाद बस स्टैंड के जर्जर प्रतीक्षालय में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

JP Bharat Shareधनबाद: सदर थाना क्षेत्र स्थित धनबाद बस स्टैंड के जर्जर प्रतीक्षालय में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर…

JP Bharat Share

धनबाद: सदर थाना क्षेत्र स्थित धनबाद बस स्टैंड के जर्जर प्रतीक्षालय में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक कुछ समय से बस स्टैंड के आसपास रहकर कचरा बीनने का काम करता था। हालांकि उसकी पहचान और परिजनों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports