,

श्रावणी मेला के लिए हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जसीडीह समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

JP Bharat Shareहाजीपुर: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर मार्ग से संचालित होगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर…

JP Bharat Share

हाजीपुर: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन हावड़ा से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के बाद दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे नटेसर से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports