,

बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर इन्फर्टिलिटी क्लीनिक का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर-निरसा रोड स्थित डंगालपाड़ा में बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर इन्फर्टिलिटी क्लीनिक का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्लीनिक में सफल उपचार के बाद मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लीनिक की संचालिका डॉ. श्वेता कुमारी ने बताया कि…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर-निरसा रोड स्थित डंगालपाड़ा में बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर इन्फर्टिलिटी क्लीनिक का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्लीनिक में सफल उपचार के बाद मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लीनिक की संचालिका डॉ. श्वेता कुमारी ने बताया कि केंद्र में कई ऐसे दंपतियों का उपचार किया गया, जिन्हें लंबे समय से संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मरीजों की चिकित्सीय जांच और आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया गया।

स्थापना दिवस समारोह में अंजली कुमारी, नीलम साव, निशा देवी, रीता कुमारी, सरस्वती देवी, अंजली पांडेय, रेखा यादव, होलोदी सोरेन, संजोति कुमारी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व स्वास्थ्य, जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के महत्व पर भी चर्चा की गई।

नोट: किसी भी चिकित्सा उपचार या उसके परिणाम व्यक्ति-विशेष की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं। उपचार संबंधी निर्णय योग्य चिकित्सक की सलाह से ही लेना चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports