,

धनबाद में बीकेटी टायर्स का दो दिवसीय डीलर मीट शुरू, झारखंड के कई जिलों से पहुंचे डीलर

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के वेडलॉक रिज़ॉर्ट में ऑफ-हाईवे टायर निर्माता कंपनी बीकेटी टायर्स द्वारा दो दिवसीय डीलर मीट का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय वितरकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के इंडिया हेड रत्नेश सिन्हा ने…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के वेडलॉक रिज़ॉर्ट में ऑफ-हाईवे टायर निर्माता कंपनी बीकेटी टायर्स द्वारा दो दिवसीय डीलर मीट का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय वितरकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के इंडिया हेड रत्नेश सिन्हा ने कहा कि धनबाद और झारखंड का बाजार कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है तथा यहां के डीलरों का सहयोग कंपनी की प्रगति में अहम रहा है। उन्होंने ऑफ-हाईवे टायरों के क्षेत्र में कंपनी के उत्पादों और उनकी उपयोगिता पर भी जानकारी साझा की।

डीलर मीट में कृषि, खनन और निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले टायरों, बाजार की संभावनाओं, बिक्री रणनीतियों और डीलरों के साथ बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस आयोजन में साहिबगंज, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, फुसरो, बोकारो, कोडरमा और धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से टायर डीलरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय वितरकों और आयोजन टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports