,

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, बाबा मंदिर में सुरक्षा और सुगम जलार्पण पर प्रशासन का फोकस

JP Bharat Shareदेवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुगम जलार्पण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी…

JP Bharat Share

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुगम जलार्पण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में सुगम जलार्पण, शीघ्र दर्शन, वीआईपी पूजा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में वर्षभर बाह्य अर्घा व्यवस्था बनाए रखने तथा बाबा मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।

इसके अलावा नए फुटओवर ब्रिज, क्लॉक रूम, सुरक्षित दर्शन व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

बैठक में पुलिस, प्रशासन, बाबा मंदिर प्रबंधन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ धार्मिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports