,

धनबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

JP Bharat Shareधनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को धनबाद के उड़िया पट्टी क्षेत्र में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी सीमांत क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा स्वास्थ्य…

JP Bharat Share

धनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को धनबाद के उड़िया पट्टी क्षेत्र में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी सीमांत क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन जैसी विभिन्न सेवाएं निःशुल्क प्रदान कीं। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों को सभी सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ उठाया। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

आयोजकों ने बताया कि इस संयुक्त पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उचित परामर्श और उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports