,

धनबाद में भाजयुमो का भव्य छात्र सम्मेलन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर युवाओं को किया प्रेरित

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वावधान में शनिवार को धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वावधान में शनिवार को धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराना था।

इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प आज देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सिंदरी स्थित एफसीआई खाद कारखाने का शिलान्यास देश के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में स्वयं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, जो धनबाद के लिए गर्व का विषय है।

भाजयुमो धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि छात्र सम्मेलन का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रवाद, शिक्षा और समाज सेवा के मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्रों और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, संप्रभुता और औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश मंत्री रूपेश पटेल, रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल, रूपेश सिन्हा, मानस प्रसून, कुम्भनाथ सिंह, नीरज शर्मा, विशाल मुखर्जी, शुभम बनर्जी, प्राणेंदु श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports