,

BiharNews:सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

JP Bharat Shareभागलपुर: जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महेशी पंचायत के मोतीचक गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त…

JP Bharat Share

भागलपुर: जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महेशी पंचायत के मोतीचक गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब विभिन्न ब्रांडों की बताई जा रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशा मुक्त बनाने और अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीचक निवासी अभिषेक आनंद उर्फ राजा अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने विधिवत छापेमारी करते हुए अभिषेक आनंद उर्फ राजा के घर से 506.75 लीटर विदेशी शराब और 21 लीटर देशी शराब बरामद की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभिषेक आनंद उर्फ राजा तथा जितेंद्र प्रसाद शर्मा, दोनों निवासी मोतीचक, को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई विष्णुदेव कुमार, रोशन कुमार, योगेंद्र चौधरी, सत्येंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports