,

धनबाद: SNMMCH में बड़ा हादसा टला, वार्ड की छत का हिस्सा गिरा; मरीज घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

JP Bharat Shareधनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के एक वार्ड में अचानक छत से सीमेंट का बड़ा हिस्सा गिरने से वहां भर्ती मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई मरीजों को मामूली चोटें आईं, जबकि बेड नंबर-27 पर भर्ती मुमताज आलम…

JP Bharat Share

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के एक वार्ड में अचानक छत से सीमेंट का बड़ा हिस्सा गिरने से वहां भर्ती मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई मरीजों को मामूली चोटें आईं, जबकि बेड नंबर-27 पर भर्ती मुमताज आलम घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर के रजा नगर, गएडेहरा निवासी मुमताज आलम को खून की उल्टी की शिकायत के बाद इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान वार्ड की छत का हिस्सा अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वे घायल हो गए। घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन अस्पताल भवन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि जिस अस्पताल में लोग इलाज और सुरक्षा की उम्मीद लेकर आते हैं, वहां इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, भवन की सुरक्षा का आकलन करने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports