,

झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार; 1 से 4 घंटे तक बिजली बाधित रहने की संभावना

JP Bharat Shareरांची: करीब 20 दिनों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश, गरज-चमक…

JP Bharat Share

रांची: करीब 20 दिनों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। यह सिस्टम ओडिशा के उत्तरी भाग से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा।

रविवार को रांची में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम (13.1 मिमी), पश्चिमी सिंहभूम (15.0 मिमी), सरायकेला (13.5 मिमी) समेत पलामू, बोकारो, कोडरमा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रामगढ़ सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पलामू में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इधर, बारिश और बिजली व्यवस्था के रखरखाव कार्य के कारण रांची के कई इलाकों में 1 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को भी तेज बारिश के दौरान एहतियातन कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी थी।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports