,

धनबाद में 6 दिवसीय नि:शुल्क स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, 33 युवा ले रहे प्रशिक्षण

JP Bharat Shareधनबाद : युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा Asian Paints Beautiful Home Academy के सहयोग से आयोजित 6 दिवसीय निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता के साथ जारी है। स्टील गेट स्थित पारुल अकादमिक क्लासेस में चल रहे इस प्रशिक्षण में जिले के…

JP Bharat Share

धनबाद : युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा Asian Paints Beautiful Home Academy के सहयोग से आयोजित 6 दिवसीय निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता के साथ जारी है। स्टील गेट स्थित पारुल अकादमिक क्लासेस में चल रहे इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 33 युवक-युवतियां आधुनिक पेंटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वॉल पेंटिंग, टेक्सचर फिनिश, सतह की तैयारी, रंगों का सही अनुपात, आधुनिक पेंटिंग तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा ग्राहकों के साथ पेशेवर व्यवहार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

प्रशिक्षण के पांचवें दिन प्रतिभागियों को पेंट तैयार करने की सही विधि, रंगों का उचित मिश्रण, विभिन्न सतहों के अनुसार पेंट का चयन तथा आधुनिक तकनीकों से पेंट लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लेते हुए विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के समाधान भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर आयुष फाउंडेशन धनबाद के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत है और संस्था आगे भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में निरुपमा नायक सहित आयुष फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं Asian Paints Beautiful Home Academy की ओर से सीनियर ट्रेनर कुमार विशाल, प्रिय कुमार, सचिन गोस्वामी और विवेक कुमार ने उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देते हुए प्रतिभागियों को बेहतर करियर के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 9 जुलाई 2026 को होगा। इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को Certificate of Completion प्रदान किया जाएगा। संस्था का मानना है कि यह पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने, आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports