,

धनबाद : आब्लाइज ने मनाई 26वीं वर्षगांठ, 8 से 15 जुलाई तक सभी उत्पादों पर 10% की विशेष छूट

JP Bharat Shareधनबाद : बैंक मोड़ स्थित राजेंद्र मार्केट में गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड, होम डेकोर, क्रॉकरी, देवी-देवताओं की मार्बल फिनिश मूर्तियां और बच्चों के खिलौनों के प्रमुख प्रतिष्ठान आब्लाइज की 26वीं वर्षगांठ बुधवार को हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यापारी, ग्राहक और…

JP Bharat Share

धनबाद : बैंक मोड़ स्थित राजेंद्र मार्केट में गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड, होम डेकोर, क्रॉकरी, देवी-देवताओं की मार्बल फिनिश मूर्तियां और बच्चों के खिलौनों के प्रमुख प्रतिष्ठान आब्लाइज की 26वीं वर्षगांठ बुधवार को हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यापारी, ग्राहक और अरोड़ा परिवार के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा प्रतिष्ठान के संचालक सुरेंद्र अरोड़ा के पिता जगदीश लाल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने की कामना की।

संचालक सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आज से 26 वर्ष पूर्व प्रतिष्ठान का उद्घाटन तत्कालीन सीबीआई डीआईजी राकेश अस्थाना द्वारा किया गया था। तब से लेकर आज तक आब्लाइज अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के भरोसे और विश्वास ने ही प्रतिष्ठान को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

वर्षगांठ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई। 8 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिष्ठान में उपलब्ध सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आब्लाइज की शुरुआत बैंक मोड़ स्थित शोरूम से हुई थी। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए तीन वर्ष पूर्व सरायढेला के ब्रह्मदेव चैंबर, कोलाकुसमा में दूसरा शोरूम भी खोला गया। उन्होंने कहा कि अब धनबाद के लोगों को गिफ्ट और होम डेकोर के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ता, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के प्रीमियम गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं।

प्रतिष्ठान में गिफ्ट आइटम, शोपीस, होम डेकोर, क्रिस्टल शोपीस, फोटो फ्रेम, फ्लावर वास, बेल्ट, वॉलेट, परफ्यूम, क्रॉकरी, देवी-देवताओं की मार्बल एवं ब्रास की मूर्तियां, आर्टिफिशियल फ्लॉवर, सॉफ्ट टॉय, बैटरी ऑपरेटेड खिलौने तथा घर की सजावट से जुड़े अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में अरोड़ा परिवार के सदस्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, व्यवसायी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें भारत अरोड़ा, गीता रानी अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, डिम्पल अरोड़ा, शेखर अरोड़ा, गरिमा अरोड़ा, प्रमोद गोयल, लोकेश अग्रवाल, संदीप मुखर्जी, विकास पटवारी, शक्ति प्रसाद, लक्षित अरोड़ा, अक्षत अरोड़ा, दीपक कुमार, छोटू कुमार, विनोद कुमार, मनीषा कुमारी, कशिश कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports