,

dhanbad एरिया-10 जेलगोरा में अवैध कोयले पर संयुक्त कार्रवाई, करीब 19 टन कोयला जब्त

JP Bharat Shareधनबाद/जेलगोरा: धनबाद के एरिया-10 अंतर्गत अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पारबाद स्थित काली मंदिर के समीप अवैध कोयले के भंडारण के खिलाफ बुधवार को संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई सीआईएसएफ, बीसीसीएल और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी…

JP Bharat Share

धनबाद/जेलगोरा: धनबाद के एरिया-10 अंतर्गत अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पारबाद स्थित काली मंदिर के समीप अवैध कोयले के भंडारण के खिलाफ बुधवार को संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई सीआईएसएफ, बीसीसीएल और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें अवैध रूप से जमा किए गए करीब 19 टन कोयले को जब्त किया गया। जब्त कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान इलाके का निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों ने संकेत दिया कि कोयले के अवैध भंडारण, खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह नियमित अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports