,

DhanbadNews:पीके रॉय कॉलेज से शुरू हुआ एनएसयूआई का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से गुरुवार को धनबाद के पीके रॉय कॉलेज में “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का नेतृत्व विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से गुरुवार को धनबाद के पीके रॉय कॉलेज में “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का नेतृत्व विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

अभियान के तहत छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करना है।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने कहा कि आज छात्र हर स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पेपर लीक, बढ़ती फीस, छात्रवृत्ति में देरी, परीक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दे छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी और कठोर कार्रवाई नहीं होने से छात्रों में निराशा बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का सामना करते हैं और कुछ मामलों में गंभीर कदम उठाने को भी मजबूर हो जाते हैं। इसलिए छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान बेहद आवश्यक है।

राज रंजन सिंह ने बताया कि “छात्रों की गूंज” अभियान केवल धनबाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि झारखंड के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से छात्रों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं रख सकें और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा सकें।

कार्यक्रम में कुमार गौरव, पीके रॉय कॉलेज के उपाध्यक्ष नवनीत कुमार, गौरव कुमार, ध्रुव, संभव ठाकुर, अंकुश, आयुष, अनुराग, राज, ओम, साहिल सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।


JP Bharat Share

One response to “DhanbadNews:पीके रॉय कॉलेज से शुरू हुआ एनएसयूआई का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports