,

रांची में 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया, डीजीपी तदाशा मिश्रा रहीं मुख्य अतिथि

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची के शौर्य सभागार में शुक्रवार को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, डाक विभाग तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पासपोर्ट सेवाओं को…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची के शौर्य सभागार में शुक्रवार को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, डाक विभाग तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोनीता के ने कहा कि आज के समय में पासपोर्ट केवल विदेश यात्रा का दस्तावेज नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, व्यापार और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से सेवा पहुंचाना है।

उन्होंने पासपोर्ट सत्यापन और वितरण प्रक्रिया को बेहतर बनाने में झारखंड पुलिस और डाक विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों विभागों के बेहतर समन्वय से आम लोगों को पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सेवाओं के विस्तार, पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को और तेज बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तकनीक के प्रभावी उपयोग से पासपोर्ट सेवा प्रणाली लगातार मजबूत हो रही है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports