,

DhanbadNews:मात्र ₹3,500 में एनीमिया की पूरी जांच, हार्ट स्पेशलिस्ट की सलाह भी बिल्कुल मुफ्त

JP Bharat Shareधनबाद : बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच लोगों को बेहतर और किफायती जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर ने एक विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है। सरायढेला के कोला कुश्मा, मंझलाडीह (बायपास बलियापुर रोड, जेपी हॉस्पिटल के सामने) स्थित सेंटर द्वारा शुरू किए गए इस…

JP Bharat Share

धनबाद : बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच लोगों को बेहतर और किफायती जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर ने एक विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है। सरायढेला के कोला कुश्मा, मंझलाडीह (बायपास बलियापुर रोड, जेपी हॉस्पिटल के सामने) स्थित सेंटर द्वारा शुरू किए गए इस विशेष हेल्थ पैकेज के तहत अब मरीजों को एनीमिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जांचें रियायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डायग्नोस्टिक सेंटर प्रबंधन के अनुसार, आज के समय में एनीमिया की समस्या महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में समय पर जांच और सही परामर्श बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सेंटर ने मात्र ₹3,500 में एनीमिया पैनल टेस्ट की सुविधा शुरू की है।

इस पैकेज में मरीजों की विस्तृत जांच के लिए CBC (Complete Blood Count), Vitamin B12, Iron Profile, Hb Electrophoresis और Reticulocytes Count जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल की गई हैं। इन सभी टेस्टों की मदद से शरीर में खून की कमी और उससे जुड़ी अन्य समस्याओं का सटीक आकलन किया जा सकता है।

इस स्वास्थ्य पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एनीमिया पैनल टेस्ट कराने वाले प्रत्येक मरीज को हार्ट स्पेशलिस्ट (Cardiologist) का नि:शुल्क कंसल्टेशन दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर (B.P.) की जांच भी पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। सेंटर का मानना है कि एनीमिया और हृदय स्वास्थ्य दोनों का समय पर परीक्षण कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डायग्नोस्टिक सेंटर ने लोगों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय-समय पर आवश्यक जांच कराकर अपने स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करें। संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण, भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

संपर्क करें

📍 पता:

  • बायपास बलियापुर रोड (जेपी हॉस्पिटल के सामने),
  • कोला कुश्मा, मंझलाडीह, सरायढेला, धनबाद, झारखंड – 828109

📞 मोबाइल: 7979018827, 8809753388

📧 ई-मेल: gitanjalidiagnosticcenter7698@gmail.com


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports