, ,

धनबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 70 विद्यार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच

JP Bharat Shareधनबाद : विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस जस सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में झरिया स्थित श्री यशोमती श्री विद्या निकेतन परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के करीब 70 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य…

JP Bharat Share

धनबाद : विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस जस सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में झरिया स्थित श्री यशोमती श्री विद्या निकेतन परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के करीब 70 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की आंखों, दांतों, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की। साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक भी किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर एस जस सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य धनबाद और आसपास के लोगों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि बेहतर इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत भविष्य में भी इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य, अस्पताल के चिकित्सक और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण और समाजहित की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताते हुए ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने पर बल दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports