महिला के बैंक खाते में दिखे 750 करोड़ रुपये, इलाके में मची सनसनी

JP Bharat Shareजलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य सरकार की ‘अन्नपूर्णा’ योजना की राशि निकालने बैंक पहुंची एक महिला के खाते में अचानक 750 करोड़ रुपये (7.5 अरब रुपये) से अधिक की राशि दिखाई देने लगी। खाते में इतनी बड़ी रकम…

JP Bharat Share

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य सरकार की ‘अन्नपूर्णा’ योजना की राशि निकालने बैंक पहुंची एक महिला के खाते में अचानक 750 करोड़ रुपये (7.5 अरब रुपये) से अधिक की राशि दिखाई देने लगी। खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर महिला और उसके परिजन भी स्तब्ध रह गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के सापतिबाड़ी-2 ग्राम पंचायत क्षेत्र की है। महिला जब बैंक में योजना के तहत मिलने वाली राशि की जानकारी लेने पहुंची, तभी खाते का बैलेंस देखकर बैंककर्मी और परिजन भी आश्चर्यचकित रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और महिला के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के परिवार ने स्वयं मयनागुड़ी थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला बैंक के सर्वर या सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) का परिणाम हो सकता है। हालांकि, बैंक प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए खाते के लेनदेन और बैलेंस की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस और बैंक अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाते में इतनी बड़ी राशि तकनीकी त्रुटि के कारण दिखाई दी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports