,

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल

JP Bharat Shareभागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में जनाजे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाए जा रहे जनाजे के दौरान हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार…

JP Bharat Share

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में जनाजे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाए जा रहे जनाजे के दौरान हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हबीबपुर के पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन हो गया था। उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनाजे के साथ कब्रिस्तान पहुंचे थे। इसी दौरान जनाजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही करंट फैल गया और आसपास मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

हादसे के बाद कब्रिस्तान में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और बिजली विभाग से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports