, ,

बलियापुर हादसे के बाद सड़क सुरक्षा की समीक्षा, अधिकारियों ने लिया जायजा

JP Bharat Shareबलियापुर (धनबाद) : बलियापुर-धनबाद हीरक रोड पर हाल ही में सड़क दुर्घटना में छात्रा पाखी मंडल की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को रोड सेफ्टी टीम ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण कर दुर्घटना के संभावित कारणों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान…

JP Bharat Share

बलियापुर (धनबाद) : बलियापुर-धनबाद हीरक रोड पर हाल ही में सड़क दुर्घटना में छात्रा पाखी मंडल की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को रोड सेफ्टी टीम ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण कर दुर्घटना के संभावित कारणों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, मोड़, यातायात व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, वाहन संचालन की स्थिति तथा अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा की। टीम ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और क्षेत्र में मौजूद संभावित जोखिम वाले बिंदुओं का आकलन किया।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट में सुझाए गए उपायों के अनुरूप सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, आवश्यक संकेतक लगाने, यातायात प्रबंधन में सुधार तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की, ताकि राहगीरों और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports