,

धनबाद पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, आज राजस्व व SIR-2026 की करेंगे समीक्षा

JP Bharat Shareधनबाद: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता सोमवार सुबह धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त समाहरणालय…

JP Bharat Share

धनबाद: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता सोमवार सुबह धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों, आंतरिक संसाधनों की स्थिति तथा SIR-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

प्रशासनिक स्तर पर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जिले की राजस्व व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports