,

dhanbad रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा में आगे आया लायंस क्लब, शरबत और शीतल पेयजल का किया वितरण

JP Bharat Shareधनबाद : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ धनबाद की ओर से सरायढेला में श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं शीतल पेयजल वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच रथ यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया और क्लब की इस…

JP Bharat Share

धनबाद : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ धनबाद की ओर से सरायढेला में श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं शीतल पेयजल वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच रथ यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया और क्लब की इस सामाजिक पहल की सराहना की।

रथ यात्रा के दौरान सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल और शरबत उपलब्ध कराया गया, जिससे यात्रा में शामिल लोगों को गर्मी से राहत मिली। श्रद्धालुओं ने लायंस क्लब के सदस्यों का आभार जताते हुए इस सेवा कार्य को मानवता और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

लायंस क्लब ऑफ धनबाद ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए शीतल पेयजल एवं शरबत वितरण जैसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करती है। रथ यात्रा के अवसर पर भी इसी सेवा भावना के तहत यह आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य में लायन मुकेश बर्मन, लायन प्रकाश बंसल, लायन नम्रता गुप्ता, लायन मनोज बर्नवाल सहित लायंस क्लब के कई सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports