, ,

sindri राजेंद्र उच्च विद्यालय के 1981 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, 61वें वर्ष की यादों को किया ताज़ा

JP Bharat Shareसिंदरी (धनबाद) : राजेंद्र उच्च विद्यालय, सिंदरी के वर्ष 1981 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी जन्मभूमि सिंदरी में एक भव्य मिलन समारोह आयोजित कर जीवन के 61वें वर्ष को यादगार बनाया। देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न पदों पर सेवाएं देने और सेवानिवृत्ति के बाद वर्षों बाद मिले साथियों ने अपने पुराने…

JP Bharat Share

सिंदरी (धनबाद) : राजेंद्र उच्च विद्यालय, सिंदरी के वर्ष 1981 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी जन्मभूमि सिंदरी में एक भव्य मिलन समारोह आयोजित कर जीवन के 61वें वर्ष को यादगार बनाया। देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न पदों पर सेवाएं देने और सेवानिवृत्ति के बाद वर्षों बाद मिले साथियों ने अपने पुराने दिनों की यादें साझा कीं और भावुक पल बिताए।

यह आयोजन सिंदरी स्थित सिया रेस्टोरेंट में हुआ, जिसका आयोजन पीडीआईएल-सिंदरी के पूर्व महाप्रबंधक एवं वर्तमान सलाहकार मोहम्मद अबुल कलाम अनवर ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महाप्रबंधक (पावर प्लांट) संजय सिंह चंदन ने किया।

समारोह में प्रमुख व्यवसायी नंद कुमार विनायक, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, एलआईसी के डेवलपमेंट ऑफिसर गणेश पांडेय, पूर्व महाप्रबंधक विद्यानंद दुबे, बीसीसीएल के पूर्व वरिष्ठ अभियंता प्रियदीप घोष, डीवीसी मैथन के महाप्रबंधक एवं प्रोजेक्ट हेड आनंद मोहन प्रसाद, वरिष्ठ शिक्षक अजीत सिंह, प्रबंधक रवींद्र उपाध्याय, व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता, सरदार प्रेम सिंह, हिरण्य प्रसाद, राम प्रकाश शर्मा, मुल्क राज दुबे, भाजपा नेता रवि कुमार, समाजसेवी श्यामल अड्डो, भाजपा नेता रास बिहारी पाठक, चंद्रशेखर झा, अनुपम सुर, बैजनाथ प्रसाद सहित कई पूर्व छात्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी साथियों ने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और डीजे की धुन पर जमकर थिरके। वर्षों बाद मिले मित्रों के बीच आत्मीयता और पुराने रिश्तों की गर्माहट ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

समापन अवसर पर संचालक संजय सिंह चंदन ने सफल आयोजन के लिए मोहम्मद अबुल कलाम अनवर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व छात्रों ने सामूहिक फोटोग्राफी और सेल्फी के माध्यम से इन अनमोल पलों को यादगार बनाया तथा एक-दूसरे से फिर मिलने के संकल्प के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports