,

bokaro जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹36,200 नकद समेत कई सामान जब्त

JP Bharat Shareबोकारो : चास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला स्थित एक बंद चारदीवारी में छापेमारी कर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नकदी सहित जुए में…

JP Bharat Share

बोकारो : चास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला स्थित एक बंद चारदीवारी में छापेमारी कर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नकदी सहित जुए में इस्तेमाल होने वाले कई सामान भी बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से ₹36,200 नकद, 8 मोबाइल फोन, 2 कॉपी, 4 खुले ताश के गड्डी, 2 पैक ताश के गड्डी तथा 1 से 9 तक अंक लिखे हुए 2 बैनर बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान चारदीवारी के बाहर खड़े 10 दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए सामान और वाहनों की जांच की जा रही है तथा पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

चास थाना पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports