,

dhanbad धनबाद में ‘टूथ एंड टॉनिक’ एडवांस डेंटल एंड इम्प्लांट केयर का शुभारंभ, आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं अब शहर में उपलब्ध

JP Bharat Shareधनबाद : कोयलांचलवासियों को अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘टूथ एंड टॉनिक – एडवांस डेंटल एंड इम्प्लांट केयर’ का शुभारंभ गुरुवार को कोलकुसमा स्थित इक्विनोक्स प्लाजा (ग्राउंड फ्लोर) में किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। क्लिनिक का संचालन डॉ.…

JP Bharat Share

धनबाद : कोयलांचलवासियों को अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘टूथ एंड टॉनिक – एडवांस डेंटल एंड इम्प्लांट केयर’ का शुभारंभ गुरुवार को कोलकुसमा स्थित इक्विनोक्स प्लाजा (ग्राउंड फ्लोर) में किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

क्लिनिक का संचालन डॉ. उर्मी अग्रवाल करेंगी, जिन्होंने केआईआईएमएस (KIMS), भुवनेश्वर से बीडीएस एवं एमडीएस की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से धनबाद के विभिन्न अस्पतालों और क्लिनिकों में सेवा देने के दौरान यह महसूस हुआ कि जटिल दंत उपचारों के लिए मरीजों को अक्सर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए इस आधुनिक डेंटल सेंटर की शुरुआत की गई है।

क्लिनिक में अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक तकनीक की मदद से दांतों की नियमित जांच, स्केलिंग (दांतों की सफाई), रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT), कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, कैप एवं ब्रिज, डेंटल इम्प्लांट, मसूड़ों की सर्जरी (गम सर्जरी), बोन ग्राफ्टिंग सहित कई उन्नत दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. उर्मी अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ दांत बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला हैं। नियमित डेंटल चेकअप और सही समय पर उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की अपील की।

भुईफोड़ मंदिर के समीप स्थित इक्विनोक्स प्लाजा में संचालित इस क्लिनिक का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ परामर्श और गुणवत्तापूर्ण आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed