,

dhanbad बाबा के भक्तों की सेवा में 20 वर्ष, 2 अगस्त से सजेगा संत नरहरि सेवा समिति का काँवरिया सेवा शिविर

JP Bharat Shareधनबाद : श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं की सेवा की दो दशक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत नरहरि सेवा समिति (स्वर्णकार समाज), धनसार द्वारा इस वर्ष 20वें काँवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 2 अगस्त से 25 अगस्त तक बिहार के बाँका जिले के इनारावरण स्थित…

JP Bharat Share

धनबाद : श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं की सेवा की दो दशक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत नरहरि सेवा समिति (स्वर्णकार समाज), धनसार द्वारा इस वर्ष 20वें काँवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 2 अगस्त से 25 अगस्त तक बिहार के बाँका जिले के इनारावरण स्थित ओम नगर में संचालित होगा। शिविर का उद्घाटन 2 अगस्त को शाम 5 बजे किया जाएगा।

समिति की ओर से बताया गया कि शिविर में काँवरियों के लिए निःशुल्क आवास, प्राथमिक चिकित्सा, गरम एवं शीतल जल, चना-गुड़, सत्तू शर्बत, नींबू चाय और नींबू शर्बत जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं डाक-बम श्रद्धालुओं के लिए नारियल, फल तथा अन्य आवश्यक सामग्री की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

शिविर परिसर में प्रतिदिन संध्या के समय भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। समिति का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सेवा-भाव से परिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है।

समिति के संरक्षक कपिल देव प्रसाद वर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, धनेश्वर वर्मा, अजय कुमार सोनी (पप्पू सोनी) और बसदेव सोनी ने श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से सेवा शिविर में सहयोग देने की अपील की है। वहीं अध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सचिव प्रवीण कुमार आदित्य, उप सचिव अशोक कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष शशिकांत कुमार तथा मीडिया प्रभारी विपिन वर्मा ने विश्वास जताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा शिविर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरक केंद्र बनेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports