, ,

dhanbad निरसा में श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद ढुलू महतो ने लिया पूज्य राजन जी महाराज का आशीर्वाद

JP Bharat Shareनिरसा/धनबाद : निरसा विधानसभा क्षेत्र के पांडरा में आयोजित पूज्य श्री राजन जी महाराज की पावन श्रीराम कथा में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीराम की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर…

JP Bharat Share

निरसा/धनबाद : निरसा विधानसभा क्षेत्र के पांडरा में आयोजित पूज्य श्री राजन जी महाराज की पावन श्रीराम कथा में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीराम की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो भी श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य श्री राजन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान सांसद ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, सेवा, त्याग और राष्ट्रहित का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ समाज की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने आयोजन समिति द्वारा किए गए भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए सभी आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। साथ ही भगवान श्रीराम से धनबाद, झारखंड और देश के सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, जय श्रीराम के उद्घोष और भक्तिमय माहौल ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed