, ,

dhanbad नवोदय विद्यालय में छात्र से कथित मारपीट मामले में डॉ. निशि महतो ने की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

JP Bharat Shareधनबाद : निरसा प्रखंड के बेनागोड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र सुमित दास के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताते…

JP Bharat Share

धनबाद : निरसा प्रखंड के बेनागोड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र सुमित दास के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को डॉ. निशि महतो शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचीं, जहां उन्होंने उपचाराधीन छात्र सुमित दास से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। उन्होंने छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों से भी बातचीत की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डॉ. निशि महतो ने कहा कि विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होता है। यदि किसी छात्र के साथ विद्यालय परिसर में इस प्रकार की घटना होती है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध विद्यालय के नियमों और लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

डॉ. निशि महतो ने यह भी कहा कि पीड़ित छात्र को न्याय मिलना चाहिए तथा विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहां सभी विद्यार्थी बिना किसी भय के सुरक्षित माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports