,

धनबाद राउंड टेबल 342 की 7वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

JP Bharat Shareधनबाद : सामाजिक सेवा और “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” के उद्देश्य को समर्पित धनबाद राउंड टेबल 342 की 7वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) एवं पदभार हस्तांतरण समारोह का आयोजन सोनार बांग्ला रिजॉर्ट में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। समारोह में लगभग 30 परिवारों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन पारिवारिक और यादगार बन…

JP Bharat Share

धनबाद : सामाजिक सेवा और “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” के उद्देश्य को समर्पित धनबाद राउंड टेबल 342 की 7वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) एवं पदभार हस्तांतरण समारोह का आयोजन सोनार बांग्ला रिजॉर्ट में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। समारोह में लगभग 30 परिवारों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन पारिवारिक और यादगार बन गया।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करते हुए नई टीम को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी। निवर्तमान अध्यक्ष ट्र. सूरज सारिया, सचिव ट्र. अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष ट्र. अंकित उपाध्याय, उपाध्यक्ष ट्र. रोहित अग्रवाल एवं आई.पी.सी. ट्र. अनुप गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक सेवा कार्यों, शिक्षा संबंधी परियोजनाओं और संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सभी सदस्यों, स्क्वायर लेग्स एवं परिवारों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। नई टीम में ट्र. रोहित अग्रवाल को अध्यक्ष, ट्र. अंकित उपाध्याय को सचिव, ट्र. हरगोबिंद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, ट्र. विनीत लोहारीवाल को उपाध्यक्ष तथा ट्र. सूरज सारिया को आई.पी.सी. की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों और उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर की गतिविधियों और यादगार पलों को आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया गया, जिसने उपस्थित सदस्यों को भावुक कर दिया और संगठन की उपलब्धियों को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

फेलोशिप, सम्मान समारोह और पारिवारिक सहभागिता से भरपूर इस आयोजन ने धनबाद राउंड टेबल 342 की एकजुटता, मित्रता और समाज सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। नई कार्यकारिणी ने आगामी वर्ष में शिक्षा, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी पहल करने का संकल्प व्यक्त किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed