,

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का 12वां चेंजओवर समारोह संपन्न, अतुल डोकानिया ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

JP Bharat Shareधनबाद: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का 12वां चेंजओवर समारोह वेडलॉक ग्रीन रिसॉर्ट्स में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और नई टीम ने वर्ष 2026-27 के लिए पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पीआरआईडी रोटेरियन कमल संघवी मुख्य अतिथि…

JP Bharat Share

धनबाद: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का 12वां चेंजओवर समारोह वेडलॉक ग्रीन रिसॉर्ट्स में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और नई टीम ने वर्ष 2026-27 के लिए पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पीआरआईडी रोटेरियन कमल संघवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। निवर्तमान अध्यक्ष सीए विनीत तुलस्यान ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्ष रोटेरियन अतुल डोकानिया को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।

नई कार्यकारिणी में रोटेरियन अतुल डोकानिया ने अध्यक्ष, रोटेरियन पंकज गोयल ने सचिव तथा रोटेरियन चेतन तुलस्यान ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। नई टीम ने सेवा कार्यों का विस्तार, सदस्यता वृद्धि और समाजोपयोगी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण एक साथ 26 नए सदस्यों का क्लब में शामिल होना रहा। क्लब के अनुसार, यह उपलब्धि संगठन के इतिहास में महत्वपूर्ण मानी जा रही है और समाज में रोटरी की सेवा गतिविधियों के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का स्वागत, क्लब एवं जिला स्तर के पुरस्कार वितरण, नई कार्यकारिणी का परिचय तथा विभिन्न सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव म्यूजिक और फेलोशिप डिनर का भी आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष अतुल डोकानिया ने कहा कि उनकी टीम रोटरी के सेवा मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में प्रभावी पहल करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोटेरियन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports