,

बीसीसीएल क्षेत्र के स्कूलों में IIT (ISM) की STEM पहल, छात्रों को मिल रही नवाचार आधारित विज्ञान शिक्षा

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल के संचालन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने की दिशा में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथेमेटिक्स) आधारित विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यह पहल बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल के संचालन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने की दिशा में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथेमेटिक्स) आधारित विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यह पहल बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं परियोजना प्रभावित परिवारों (PAP) के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में गर्ल्स हाई स्कूल, रेलवे कॉलोनी, भागा और जी.एन.एम. +2 स्कूल, कतरासगढ़ में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए नियमित STEM कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

इन कक्षाओं में पारंपरिक पढ़ाई के साथ डिजिटल शिक्षण, गतिविधि आधारित अभ्यास, वैज्ञानिक मॉडल, छोटे-छोटे प्रयोग और तार्किक सोच विकसित करने वाली तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है।

कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों के अनुसार, इस पहल से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और आत्मविश्वास का विकास हो रहा है। वहीं संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों ने भी बताया कि नियमित मार्गदर्शन और प्रयोग आधारित शिक्षण से छात्रों की सीखने की क्षमता तथा उच्च शिक्षा के प्रति रुचि में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

संस्थान के अनुसार, यह शैक्षणिक पहल निर्धारित परियोजना अवधि तक जारी रहेगी, ताकि बीसीसीएल क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण STEM शिक्षा का लाभ मिल सके और वे विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports