,

धनबाद: BBMKU में PhD नामांकन शुरू कराने की मांग, NSUI ने DSW को सौंपा ज्ञापन

JP Bharat Shareधनबाद: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में PhD नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर NSUI के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष तारिक अनवर ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) को ज्ञापन सौंपा। तारिक अनवर ने कहा कि लंबे समय से नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण शोध करने के इच्छुक विद्यार्थियों को…

JP Bharat Share

धनबाद: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में PhD नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर NSUI के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष तारिक अनवर ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) को ज्ञापन सौंपा।

तारिक अनवर ने कहा कि लंबे समय से नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण शोध करने के इच्छुक विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि NET और JRF जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके कई विद्यार्थी भी नामांकन के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

NSUI ने विश्वविद्यालय के सभी निर्धारित विषयों में जल्द नामांकन शुरू करने और प्रक्रिया को नियमित व समयबद्ध बनाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान शमशेर अहमद, बबलू महतो, मोहम्मद रमजान और गुलाब चंद महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports