,

धनबाद: बाघमारा में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

JP Bharat Shareधनबाद, 24 जुलाई: धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरयाडीह में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों की…

JP Bharat Share

धनबाद, 24 जुलाई: धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरयाडीह में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने से बंद पड़े एक नए सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए दो मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। कुछ ही देर बाद टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान दिलीप महतो (सदरयाडीह निवासी) और राजेश महतो (अंधारी, महुदा थाना क्षेत्र निवासी) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर रोजी-रोटी के लिए सफाई कार्य करने गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा थाना पुलिस और अंचल प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दम घुटने और जहरीली गैस के प्रभाव को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई। उनका कहना है कि परियोजना प्रभावित इलाके के कई गांव लंबे समय से जहरीली गैस, भूमिगत आग और भूधंसान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लोगों ने संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports