, ,

धनबाद: कुमारधुबी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चिरकुंडा भाजपा मंडल की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया।…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चिरकुंडा भाजपा मंडल की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया।

अभियान के दौरान लोगों ने रेलवे मंत्रालय से कुमारधुबी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना है कि कुमारधुबी एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है, जहां केंद्र और राज्य सरकार के संस्थानों के साथ-साथ कई निजी उद्योग एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। यहां बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के श्रमिक, छात्र और व्यवसायी आते-जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुमारधुबी, निरसा, चिरकुंडा, पंचेत, मैथन और कालूबथान सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की अतिरिक्त परेशानी होती है।

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रेलवे मंत्रालय से दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पटना इंटरसिटी सहित अन्य महत्वपूर्ण मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि अभियान में जुटाए गए हस्ताक्षरों के साथ मांगपत्र संबंधित अधिकारियों और रेलवे मंत्रालय को भेजा जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports