,

धनबाद: बांग्ला भाषा के संरक्षण और पठन-पाठन की मांग को लेकर महिला मोर्चा की बैठक, विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाने की मांग

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को सिंदुरपुर शिव मंदिर परिसर में अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांग्ला भाषा के संरक्षण, मातृभाषा में शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति के संस्थापक…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को सिंदुरपुर शिव मंदिर परिसर में अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांग्ला भाषा के संरक्षण, मातृभाषा में शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्ला भाषी समुदाय निवास करता है और उनकी भाषा एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा में पठन-पाठन की व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा से जुड़ी रह सके।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बांग्ला भाषा और संस्कृति से जुड़े मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया जाना चाहिए। समिति ने निर्णय लिया कि इस संबंध में विधायकों को मांग-पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं होती है, तो लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी भाषा और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। बैठक में अंजना देवी, शकुंतला देवी, मौसमी देवी, शिवानी देवी, कल्पना देवी, गुड़िया देवी, मधुमिता, मिताली, प्रियंका, झूमा, बरनाली, मौसमी मुखर्जी, मूंगी देवी, न्यूनिबला देवी, रीता देवी, कोमी देवी, पायल देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports