,

धनबाद | कोयला नगर साईं मंदिर में 27 जुलाई से गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना उत्सव, 29 को निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा

JP Bharat Shareधनबाद: कोयला नगर स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना उत्सव के अवसर पर 27 से 29 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंदिर समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की…

JP Bharat Share

धनबाद: कोयला नगर स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना उत्सव के अवसर पर 27 से 29 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंदिर समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंदिर समिति के सदस्य उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ होगा। 28 जुलाई को अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति, विशेष पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को कोयला नगर साईं मंदिर से भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा स्थानीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति के अनुसार, हर वर्ष इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार भी भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में उदय प्रताप सिंह, तुफानी बाबा, वशिष्ठ मुनि चौबे, बुड्ढा सिंह, चंदन कुमार, सुदीष्ट कुमार, संगीत सिंह, मनीष सिंह, कामदेव प्रसाद, सुदीप्तो गौतम, अंजय पांडे सहित मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports