,

डूरंड कप 2026 के लिए रांची तैयार, सभी टिकट वितरित; वैध टिकट पर ही मिलेगा स्टेडियम में प्रवेश

JP Bharat Shareरांची : डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच से पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का देर शाम निरीक्षण कर सुरक्षा, दर्शक सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को…

JP Bharat Share

रांची : डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच से पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का देर शाम निरीक्षण कर सुरक्षा, दर्शक सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर, दर्शक दीर्घा, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता और बिजली व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए।

डूरंड कप के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। स्टेडियम परिसर में बनाए गए 12 काउंटरों से सभी निःशुल्क टिकट वितरित किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वैध टिकट या अधिकृत पास रखने वाले दर्शकों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। बिना टिकट या बिना अधिकृत पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा यातायात नियंत्रण, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फुटबॉल प्रेमियों से अपील की है कि वे अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन में सहयोग करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports