,

Chatra: डीसी रवि आनंद के नाम से फर्जी WhatsApp अकाउंट सक्रिय, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्ट

JP Bharat Shareचतरा : चतरा के उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी WhatsApp प्रोफाइल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि संदिग्ध WhatsApp नंबर या प्रोफाइल का उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध…

JP Bharat Share

चतरा : चतरा के उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी WhatsApp प्रोफाइल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि संदिग्ध WhatsApp नंबर या प्रोफाइल का उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी चेतावनी में लोगों से कहा गया है कि यदि डीसी के नाम या तस्वीर वाले किसी अप्रमाणित नंबर अथवा सोशल मीडिया अकाउंट से संदेश या कॉल आता है, तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी प्रशासनिक सूचना या निर्णय की पुष्टि केवल आधिकारिक सरकारी माध्यमों से करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने आशंका जताई है कि फर्जी प्रोफाइल के जरिए साइबर ठगी का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में किसी संदिग्ध नंबर से पैसे की मांग, बैंक खाते की जानकारी, OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन करने से पहले संबंधित सूचना की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि जरूर कर लें। जल्दबाजी में किए गए किसी भी भुगतान से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

यदि किसी नागरिक को डीसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले किसी फर्जी नंबर या अकाउंट से संदिग्ध संदेश या कॉल प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या जिला प्रशासन को देने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports