, ,

जर्मनी में सिंदरी के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने विदेश मंत्रालय से लगाई न्याय की गुहार

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद जिले के सिंदरी निवासी एक परिवार ने जर्मनी में अपने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए शव को…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद जिले के सिंदरी निवासी एक परिवार ने जर्मनी में अपने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए शव को भारत लाने, निष्पक्ष जांच कराने और जर्मनी में मौजूद आठ महीने के बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

मृतक के पिता तपन मिश्रा, जो सिंदरी के रंगामाटी निवासी हैं, ने विदेश मंत्रालय और धनबाद के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर बताया कि उनका पुत्र तुफान मिश्रा जर्मनी के बर्लिन में कार्यरत था। परिवार के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे उनकी बहू का फोन आया, जिसमें बताया गया कि तुफान मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ समय बाद अस्पताल से उनकी मौत की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक उन्हें अस्पताल की कोई मेडिकल रिपोर्ट या मौत से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया जा रहा है, जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया है।

परिवार ने यह भी बताया कि तुफान मिश्रा का आठ महीने का बेटा फिलहाल जर्मनी में है। ऐसे में उसकी सुरक्षा और देखभाल को लेकर भी परिवार बेहद चिंतित है। परिजनों ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय, जर्मनी प्रशासन और जिला प्रशासन से बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

परिवार ने मांग की है कि तुफान मिश्रा के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, उनकी मौत की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा पूरे मामले में आवश्यक राजनयिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन पर कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports