,

धनबाद में राजपूत विचार मंच की बैठक, डी.एन. सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

JP Bharat Shareधनबाद: राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धनबाद के कोर्ट रोड, हीरापुर स्थित होटल रतन विहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से डी.एन. सिंह को राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी, धनबाद का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में…

JP Bharat Share

धनबाद: राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धनबाद के कोर्ट रोड, हीरापुर स्थित होटल रतन विहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से डी.एन. सिंह को राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी, धनबाद का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, समाजहित के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष डी.एन. सिंह ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बजेंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह और दिनेश सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में धनबाद जिले से बड़ी संख्या में राजपूत विचार मंच के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इनमें केंद्रीय महामंत्री सुधीर प्रसाद सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह, एस.के. सिंह, अक्षयबर सिंह, विवेका सिंह, कृष्ण सिंह, विक्रम सिंह, विनोद सिंह, रमाशंकर सिंह, शशि सिंह, उदय सिंह, पवन सिंह, जयराम सिंह, दिलीप सिंह, विदेशी सिंह, कौशल किशोर सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, सामाजिक सरोकारों और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports