रतलाम/कोटा : Indian Railways के दिल्ली–मुंबई रेल रूट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब Rajdhani Express में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे की तस्वीरों में ट्रेन की बोगियां धू-धू कर जलती नजर आईं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री अपनी सीटें छोड़कर जल्द बाहर निकलने लगे। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Indian Railways के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन स्टाफ और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे के बाद Delhi–Mumbai Rail Route पर रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को रोका गया और कुछ को डायवर्ट किया गया है। घटना Ratlam और Kota के बीच हुई, जहां राहत एवं जांच कार्य जारी है।
रेलवे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।
















