,

आसनसोल | कल्याणेश्वरी के होटल और लॉज में बड़ी चोरी, ₹57 हजार नकद, iPhone और बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

JP Bharat Shareपश्चिम बर्धमान: पश्चिम बर्धमान जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्याणेश्वरी में देर रात चोरी की दो बड़ी घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने आसा रिसॉर्ट और अपनजन लॉज को निशाना बनाते हुए नकदी, महंगे मोबाइल फोन, सीसीटीवी का डीवीआर और एक पर्यटक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार,…

JP Bharat Share

पश्चिम बर्धमान: पश्चिम बर्धमान जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्याणेश्वरी में देर रात चोरी की दो बड़ी घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने आसा रिसॉर्ट और अपनजन लॉज को निशाना बनाते हुए नकदी, महंगे मोबाइल फोन, सीसीटीवी का डीवीआर और एक पर्यटक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले आसा रिसॉर्ट में घुसे और कैश बॉक्स तोड़कर करीब ₹57 हजार नकद लेकर फरार हो गए। पहचान छिपाने के उद्देश्य से वे रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

इसके बाद बदमाश पास स्थित अपनजन लॉज पहुंचे, जहां हुगली से घूमने आए चार पर्यटकों के कमरे में खिड़की के रास्ते प्रवेश कर एक iPhone और एक Poco स्मार्टफोन चोरी कर लिया। इसके अलावा पर्यटकों की बाइक की चाबी लेकर मुख्य गेट का ताला तोड़ा और मोटरसाइकिल भी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर कूल्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। होटल संचालकों का दावा है कि फुटेज में एक स्थानीय युवक दिखाई दे रहा है, जिस पर पहले भी चोरी के मामलों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके पिता को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद होटल संचालकों और पर्यटकों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद इस तरह की वारदात होना चिंता का विषय है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports