,

asansol ईसीएल की खदान में ब्लास्टिंग के बाद भीषण भू-धंसान, ग्रामीणों ने कोयला परिवहन रोका

JP Bharat Shareआसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित सालानपुर क्षेत्र के बनजेमारी इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की कोयला खदान में कथित अत्यधिक ब्लास्टिंग के बाद भू-धंसान की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि धंसाव का स्थान बनजेमारी न्यू कॉलोनी से करीब 50 मीटर…

JP Bharat Share

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित सालानपुर क्षेत्र के बनजेमारी इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की कोयला खदान में कथित अत्यधिक ब्लास्टिंग के बाद भू-धंसान की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि धंसाव का स्थान बनजेमारी न्यू कॉलोनी से करीब 50 मीटर की दूरी पर है, जिससे आसपास के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सुरक्षा और पुनर्वास की मांग को लेकर ईसीएल के मुख्य कोयला परिवहन मार्ग को जाम कर दिया। आंदोलन के कारण कुछ समय के लिए कोयला परिवहन और खदान से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित रहीं।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि खदान में लगातार भारी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं। उनका यह भी कहना है कि कई बार विस्फोट के दौरान पत्थर उड़कर घरों की छतों तक पहुंच जाते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आबादी के निकट खनन कार्य पर भी चिंता जताई और स्थायी समाधान की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद ईसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने धंसाव वाले हिस्से को बालू और मिट्टी से भरने, सुरक्षा उपायों को मजबूत करने तथा स्थिति की लगातार निगरानी रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त करते हुए सड़क जाम हटा लिया।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी उपाय पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए और यदि आवश्यक हो तो प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएं।

फिलहाल ईसीएल की ओर से घटना के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले पर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की निगरानी जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports