, ,

बागडिगी से करवला तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार : विधायक रागिनी सिंह

JP Bharat Shareझरिया/धनबाद: झरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) सड़क योजना के तहत बागडिगी हाथी तालाब से पुलसुनिया कल्वर्ट होते हुए करवला तक बनने वाली 1.850 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया।…

JP Bharat Share

झरिया/धनबाद: झरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) सड़क योजना के तहत बागडिगी हाथी तालाब से पुलसुनिया कल्वर्ट होते हुए करवला तक बनने वाली 1.850 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके।

विधायक ने कहा कि बागडिगी से करवला तक बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, “झरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना हमारा संकल्प है। जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जाएगा।”

कार्यक्रम में उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, दिलीप भारती, बिक्कू पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों का मानना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बागडिगी, पुलसुनिया, करवला एवं आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने के साथ व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports