बंगाल, असम, पुडुचेरी में BJP की जीत पर जश्न, धनबाद में विधायक राज सिन्हा के आवास पर मना उत्सव

JP Bharat Shareपश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। धनबाद में भी इसका असर साफ दिखा, जहां विधायक राज सिन्हा के आवास पर समर्थकों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की, वहीं ढोल-नगाड़ों…

JP Bharat Share

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। धनबाद में भी इसका असर साफ दिखा, जहां विधायक राज सिन्हा के आवास पर समर्थकों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की, वहीं ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

चुनावी नतीजों के बाद धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। विधायक राज सिन्हा के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का उत्सव मनाया।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और जनता परेशान थी। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया और भाजपा को समर्थन दिया। साथ ही उन्होंने असम और पुडुचेरी में भी पार्टी की जीत को जनसमर्थन का परिणाम बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी भाजपा का विस्तार होगा और पार्टी मजबूत होकर उभरेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports